हरदोई: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, दो भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-गौसगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में टैक्टर पर सवार दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। कासिमपुर थानाक्षेत्र के हेवली गांव निवासी …

हरदोई। जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-गौसगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में टैक्टर पर सवार दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।

कासिमपुर थानाक्षेत्र के हेवली गांव निवासी हरिकिशोर (22) पुत्र रामभरोसे अपने फुफेरे भाई बिलग्राम थानाक्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी पिंकू पुत्र जयचंद के साथ रोटावेटर बनवाने के लिए संडीला जा रहे थे। रास्ते मे गौसगंज मार्ग पर नानकखेड़ा गांव के टैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के दौरान पिंकू टैक्टर चला रहा था और हरिकिशोर साथ मे बैठा था।

दोनों की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीछे से बाइक से पहुंचे हरिकिशोर के पिता रामभरोसे ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक वेणीमाधव त्रिपाठी ने शव बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार