हल्द्वानी: साढ़े तीन सौ कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली उपहार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के साढ़े तीन सौ कर्मचारियों के परिवार में इस बाद दिवाली की खुशियां डबल होने वाली हैं। सरकार के निर्देश के बाद अब उन्हें त्योहार के उपहार के रूप में बोनस मिलेगा। इसके लिए निगम के खजाने से 30 लाख रुपये इन कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे। यही नहीं दिवाली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के साढ़े तीन सौ कर्मचारियों के परिवार में इस बाद दिवाली की खुशियां डबल होने वाली हैं। सरकार के निर्देश के बाद अब उन्हें त्योहार के उपहार के रूप में बोनस मिलेगा। इसके लिए निगम के खजाने से 30 लाख रुपये इन कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे। यही नहीं दिवाली से पहले उन्हें वेतन भी मिल जाएगा।
नगर निगम में सामान्य कर्मचारियों की संख्या 124 है। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लिपिक आदि शामिल होते हैं। इनके अलावा नियमित सफाई कर्मचारियों की संख्या 230 है। देवीय आपदा और पूर्व में कोरोना की मार झेल रहे प्रदेश के खजाने से इस बार कर्मचारियों को बोनस मिलेगा या नही, इसको लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन अब सरकार ने जीओ जारी किया तो इन कर्मचारियों में खुशी दौड़ गई।
सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर की सीमा निर्धारित करते हुए बोनस स्वीकृत किया है। बोनस मिलने की जानकारी से कर्मचारियों में खुशी है। दिवाली पर खर्च अधिक होता है, इसका ख्याल करते हुए सरकार के निर्देश मिल गए हैं।
