हल्द्वानी: घर से चोरी हुआ हजारों का सामान, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित गैस गोदाम रोड पर एक मकान में चोरी हुई है। चोर मोबाइल, टेबलेट और 10 हजार रूपये की नगदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गैस गोदाम रोड पर तृप्ता सयाना अपने पति गिरीश सिंह सयाना के साथ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित गैस गोदाम रोड पर एक मकान में चोरी हुई है। चोर मोबाइल, टेबलेट और 10 हजार रूपये की नगदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैस गोदाम रोड पर तृप्ता सयाना अपने पति गिरीश सिंह सयाना के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह बीती रात परिजनों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चली गई।

इस बीच बालकनी का दरवाजा खुला रह गया। जब प्रातः उठीं तो कमरे में रखा टेबलेट, मोबाइल फोन व एक बैग गायब था। बैग में 10 हजार रूपये की नगदी रखी हुई थी।

संबंधित समाचार