हल्द्वानी: नगर निगम में गरजे सफाई कर्मी, दिया धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में ठेका प्रथा खत्म करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने छठे दिन भी धरना दिया। उन्होंने नगर निगम परिसर में नारेबाजी की। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी लामबंद हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर व शाखा अध्यक्ष अशोक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में ठेका प्रथा खत्म करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने छठे दिन भी धरना दिया। उन्होंने नगर निगम परिसर में नारेबाजी की।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी लामबंद हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर व शाखा अध्यक्ष अशोक राज ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बंद होना चहिए। सफाई नायक के साथ हुई अभद्रता में भी कार्रवाई होनी चाहिए। मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के विकास के लिए निकाय को प्रस्ताव तैयार करने चाहिए। उनका विकास हो और सुविधाएं मिलें, इस तरह की योजनाओं पर काम होना चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, सुरेश, सुनील चौधरी, विशाल कुमार, राजेंद्र, जगदीश, गुड्डू, प्रेमप्रकाश, मीरा चिंडालिया, नेहा, सोनी, पिंकी, दीपा आदि मौजूद रहीं।
