हल्द्वानी: हरिपुर नायक और पीपल पोखरा में नलकूप योजना को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरिपुर नायक और पीपल पोखरा गांव में नलकूप योजना को मंजूरी दे दी गई है। यहां 2.50 करोड़ की लागत से इन नलकूपों का काम जल्द शुरू किया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने इन दोनों ग्राम सभाओं में नलकूपों की घोषणा की थी। बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरिपुर नायक और पीपल पोखरा गांव में नलकूप योजना को मंजूरी दे दी गई है। यहां 2.50 करोड़ की लागत से इन नलकूपों का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने इन दोनों ग्राम सभाओं में नलकूपों की घोषणा की थी। बताया कि एक हफ्ते के भीतर कठघरिया स्थित बजूनिया हल्दू व हल्दूपोखरा नायक में भी नलकूपों को शासन से मंजूरी मिल जाएगी।

पेयजल योजना को मंजूरी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, कमल नयन जोशी, कमल किशन पांडेय, सुरेश गौड़, भैरव दत्त जोशी, विनोद निगल्टिया, नीरज बिष्ट, थान सिंह, यूडी पंत, गिरीश उपाध्याय, हरीश उपाध्याय, मनमोहन पांडेय, कैलाश पाठक, विपिन जोशी, ओमकार सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है।

संबंधित समाचार