बाराबंकी: धान क्रय केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
बाराबंकी। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अधिकारी बाराबंकी के आदेश पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर अवाश्यक निर्देश दिये हैं। बता दें कि एक नवम्बर से धान की खरीद चालू होगी। किसानों को असुविधा न इसे लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को तहसील रामसनेहीघाट की नायब तहसीलदार प्रज्ञा …
बाराबंकी। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अधिकारी बाराबंकी के आदेश पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर अवाश्यक निर्देश दिये हैं। बता दें कि एक नवम्बर से धान की खरीद चालू होगी। किसानों को असुविधा न इसे लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
शनिवार को तहसील रामसनेहीघाट की नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने तहसील क्षेत्र के रामपुर मोहम्मदपुर उपाध्याय इंदरपुर गड़रियन पुरवा दरियाबाद मिरदहान आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर पंखा कांटा बोरा बारदाना आदि का जायजा लिया है और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिये होने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
जिसमें रामपुर व मोहम्मदपुर उपाध्याय में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। धान क्रय केंद्र प्रभारी से किसानों की तरफ से कराए गए रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र पर आए किसानों से मैत्री पूर्ण व्यवहार करें और उनके रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही धान की तौल करें। धान खरीद में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी।
