आपदा का असर: नैनीताल में दूसरा वीकेंड भी रहा वीरान
नैनीताल, अमृत विचार। दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में लगातार दूसरा वीकेंड वीरान रहा। इससे कारोबारियों के चेहरे लटके हुए है। आपदा के बाद पहले वीकेंड 23 और 24 अक्टूबर को भी चुनिंदा पर्यटक ही नैनीताल पहुंचे थे। इस वीकेंड भी सरोवरनगरी सुनसान रही। वर्षभर के हर महीनों में अगर पर्यटकों की आमद कम भी …
नैनीताल, अमृत विचार। दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में लगातार दूसरा वीकेंड वीरान रहा। इससे कारोबारियों के चेहरे लटके हुए है। आपदा के बाद पहले वीकेंड 23 और 24 अक्टूबर को भी चुनिंदा पर्यटक ही नैनीताल पहुंचे थे। इस वीकेंड भी सरोवरनगरी सुनसान रही।
वर्षभर के हर महीनों में अगर पर्यटकों की आमद कम भी रहती है तो वीकेंड में पर्यटकों की आमद इतनी अधिक बढ़ जाया करती थी कि नैनीताल नगर के पर्यटन कारोबारी शनिवार व रविवार में आए पर्यटकों से ही अपने हप्तेभर का कारोबार कर लिया करते थे लेकिन 17 से लेकर 19 अक्टूबर की आपदा ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया है। पर्यटकों ने नैनीताल का रुख करना कम कर दिया है।
