नानकमत्ता: नकली दुल्हन बन एक लाख हड़पने की आरोपी युवती गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। नकली दुल्हन बनकर युवक से शादी रचाने के लिए एक लाख रुपए की ठगी की आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। जानकारी के अनुसार दूल्हे के भाई प्रवीण कुमार पुत्र ईश्वर चंद ग्राम लाडपुर, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसके छोटे भाई …

नानकमत्ता, अमृत विचार। नकली दुल्हन बनकर युवक से शादी रचाने के लिए एक लाख रुपए की ठगी की आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। जानकारी के अनुसार दूल्हे के भाई प्रवीण कुमार पुत्र ईश्वर चंद ग्राम लाडपुर, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसके छोटे भाई सचिन कुमार की शादी के लिए उसके पहचान के व्यक्ति ने उसे देहरादून में अनीता सिंह नाम की महिला से मिलवाया।

जिसके बाद अनीता ने उसे नानकमत्ता निवासी बता पूजा पुत्री राजपाल सिंह से सचिन की शादी करवाने की बात कह 22 अक्टूबर को देहरादून के मंदिर में मिलवाया। रिश्ता तय होने के बाद शादी के खर्च के लिए उनसे एक लाख रुपए लिए गए और उसी दिन मंदिर में पूजा की मेरे सचिन कुमार से शादी करवा दी गई।

29 अक्टूबर को पूजा अपने परिवार से मिलवाने की बात कह उन्हें लेकर नानकमत्ता आ गई लेकिन इसी दौरान वह गुपचुप तरीके से एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक के साथ भागने की कोशिश करने लगी तभी उसे पकड़ लिया और थाने ले आए।

पुलिस ने प्रवीण की तहरीर पर नकली दुल्हन पूजा समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूजा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार