हल्द्वानी: पुलिस ने 20 हजार मुनाफे में बेचे 46 दोपहिया वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमवी और आबकारी एक्ट में सीज वाहनों की पुलिस ने शनिवार को नीलामी की। पुलिस ने नीलामी के लिए रखे गए कुल 46 वाहनों की कीमत एक लाख 55 हजार रुपए लगाई थी, जिन्हें 20 हजार रुपए मुनाफे में नीलाम किया। कोतवाली में दोपहर हुई नीलामी में कुल 45 वाहन एमवी एक्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमवी और आबकारी एक्ट में सीज वाहनों की पुलिस ने शनिवार को नीलामी की। पुलिस ने नीलामी के लिए रखे गए कुल 46 वाहनों की कीमत एक लाख 55 हजार रुपए लगाई थी, जिन्हें 20 हजार रुपए मुनाफे में नीलाम किया।

कोतवाली में दोपहर हुई नीलामी में कुल 45 वाहन एमवी एक्ट व एक वाहन आबकारी अधिनियम का रखा गया था। नीलामी में सुबह 10 से 12 बजे तक दस–दस हजार के बैंक ड्राफ्ट और नकद रुपए जमा करा कर कुल 80 लोगों को टोकन दिए गए। दोपहर तीन बजे शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम मनीष कुमार सिंह , सीओ सिटी शांतनु पाराशर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व कोतवाल अरूण कुमार सैनी मौजूद रहे।

बाइक व स्कूटी की नीलामी वाहनों की सरकारी कीमत 1,55,000 रुपये तय की गई। इसके सापेक्ष बोलीदाता वीरेन्द्र कुमार निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली हल्द्वानी ने 1,85,351 रुपए की बोली लगाई, जो स्वीकार कर ली गई। इसके बाद 33,364 रुपए जीएसटी के साथ कुल कीमत 2,18,715 जमा करने पर नीलामी खत्म हुई।

संबंधित समाचार