आज का राशिफल | 31 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यवसाय में आपको बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। कठिन कार्यों को मेहनत के बलबूते पूरा कर लेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आम आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वृष राशि आज घर के कार्यों में नौकरों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल …

मेष राशि

आज व्यवसाय में आपको बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। कठिन कार्यों को मेहनत के बलबूते पूरा कर लेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आम आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

वृष राशि

आज घर के कार्यों में नौकरों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पायेगा। कारोबार में आपको कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण बात गलती से भूल सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशि

आज कमीशन संबन्धित कारोबार से बेहतरीन धन लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में काफी अच्छा सामंजस्य रहेगा। प्रेमी जन को आज प्रपोज कर सकते हैं। व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क राशि

आज बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। अपने बजट से अधिक खर्च न करें। मित्रों के साथ असहमति विवाद का रूप ले सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

सिंह राशि

आज घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। बेवजह चिड़चिड़ेपन के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की कमियां ढूंढने से आपको बचना चाहिये।

कन्या राशि

आज गैस और एसिडिटी के कारण समस्या हो सकती है। इस समय आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। महिलायें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बनते कार्यों में बाधा आने की सम्भावना है। आज आपको मेहनत के मुक़ाबले लाभ कम मिलेगा।

तुला राशि

आज विदेशों से शुभ सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के प्रति आप समर्पण का भाव रखेंगे। नया वाहन व बहुमूल्य वस्तु खरीदने का प्लान बनायेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज पैतृक सम्पदा प्राप्त हो सकती है। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। अपनी सुविधाओं पर काफी धन खर्च करेंगे। आज कार्यक्षेत्र को लेकर आप निर्णय ले सकते हैं। पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें।

धनु राशि

आज स्वार्थी व्यवहार को त्यागना चाहिए। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। आज सुबह आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन दोपहर के बाद सभी काम आसानी से बनेंगे। आपके गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे।

मकर राशि

आज अवसाद और डिप्रेशन जैसी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। घर में मन नहीं लगेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। युवा वर्ग करियर को लेकर लापरवाह न हों। पेट में गर्मी की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि

आज धार्मिक संस्थाओं से आप जुड़ सकते हैं। व्यापार से आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।

मीन राशि

आज अपने काम की शैली पर बदलाव ला सकते हैं। मधुमेंह के रोगियों को अचानक शुगर गिरने की समस्या हो सकती है। मित्रों की सलाह को गम्भीरता से लें। धर्म-कर्म के प्रति आप रुचि ले सकते हैं। सन्तान के लिये कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं।