बहराइच: युवक ने लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव निकाला बाहर
बहराइच। जिले के बसंतपुर डीहा गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हुजूरपुर थाना अंतर्गत बसंतपुर डीहा गांव निवासी बलवंत सिंह (35) पुत्र मलखान सिंह काफी दिनों से गुमसुम रहता था। शनिवार रात …
बहराइच। जिले के बसंतपुर डीहा गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि हुजूरपुर थाना अंतर्गत बसंतपुर डीहा गांव निवासी बलवंत सिंह (35) पुत्र मलखान सिंह काफी दिनों से गुमसुम रहता था। शनिवार रात को बलवंत सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद किया। इसके बाद उसने छल्ले में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
