लालकुआं: स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों की दुर्दशा देख बिफरे एसडीएम, लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। यहां रेलवे के लिए सीमेंट के स्लीपर बनाने वाली स्लीपर फैक्ट्री में छापेमारी करने आई टीम को अनियमितताएं मिली हैं। शुक्रवार की शाम एसडीएम मनीष कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल यहां स्लीपर फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पहुंचते ही उन्होंने फैक्ट्री परिसर में रहने वाले मजदूरों के रहने की व्यवस्था का …

लालकुआं, अमृत विचार। यहां रेलवे के लिए सीमेंट के स्लीपर बनाने वाली स्लीपर फैक्ट्री में छापेमारी करने आई टीम को अनियमितताएं मिली हैं। शुक्रवार की शाम एसडीएम मनीष कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल यहां स्लीपर फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पहुंचते ही उन्होंने फैक्ट्री परिसर में रहने वाले मजदूरों के रहने की व्यवस्था का जायजा लिया तो उनके रहन-सहन, शौचालय एवं रसोई घर में गंदगी का ढेर मिला।

उन्होंने मौके पर ही फैक्ट्री के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर जहां उनकी फटकार लगाई। यहां उड़ीसा से यहां लाए गए मजदूरों ने बताया कि उनका ईएसआई व पीएफ नहीं कटता है। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी में कई अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को मजदूरों के सत्यापन, पीएफ, ईएसआई व कोविड-19 टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी रिपोर्ट डीएम नैनीताल को भेजी जाएगी।

संबंधित समाचार