यूपी चुनाव: जयंत व प्रियंका के एक जैसे चुनावी वादे, जानें क्या दोनों में समानता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल लोक-लुभावने वादे कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी (आरएलडी) भी किसी से पीछे नहीं दिख रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के सियासी समर में राष्ट्रीय लोक दल रालोद ने रविवार को अपनी ताल ठोक दी है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत …

लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल लोक-लुभावने वादे कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी (आरएलडी) भी किसी से पीछे नहीं दिख रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के सियासी समर में राष्ट्रीय लोक दल रालोद ने रविवार को अपनी ताल ठोक दी है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ के रविंद्रालय हाल में अपना घोषणा पत्र जारी किया।

इस घोषणापत्र को रालोद ने 2022 के 22 संकल्प के तौर पर जनता के बीच जाने का ऐलान किया है। घोषणापत्र में किसानों के लिए ये ऐलान- रालोद के घोषणा पत्र में किसानों को आलू का दाम डेढ़ गुना देने का वादा किया गया है। वहीं गन्ना किसानों को भी डेढ़ गुना दाम देने का ऐलान किया गया है। साथ ही 14 दिनों के भीतर राशि भुगतान करने की भी बात कही गई है। किसानों को पीएम किसान निधि सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है, उन किसानों को 12 हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की गई है।

वहीं वृद्धा पेंशन में तीन गुना अधिक बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया गया है। लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार आने पर यूपी में किसानों और बुनकरों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। वहीं आगे का बिल भी हाफ हो जाएगा। बता दें कि यूपी कांग्रेस भी घोषणा पत्र में बिजली बिल माफ करने का ऐलान कर दिया है।

संबंधित समाचार