नैनीताल: मोबाइल वेन से 134 गांवों में 291722 लोगों को मिला कानूनी ज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला जज/सदस्य सचिव उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय आरके खुल्बे ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण …

नैनीताल, अमृत विचार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

जिला जज/सदस्य सचिव उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय आरके खुल्बे ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक दिवस विभिन्न विधिक जागरूकता व विधिक साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद के लिए न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व अन्य की टीमें गठित की गई हैं। उत्तराखंड राज्य की चतुर्थ साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के मध्य 12475 गांवों में पराविधिक कार्यकर्ताओं की ओर से डोर-टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 7002950 व्यक्तियों को कानूनी ज्ञान व विधिक जागरूकता से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में 2463 विधिक शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 1399362 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही मोबाइल वेन के माध्यम 134 गांवों में विधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 291722 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया। इस अवधि में 263 विधिक सहायता क्लीनिक के माध्यम से 52408 व्यक्तियों को पैनल अधिवक्ता तथा परा विधिक कार्यकर्ता के द्वारा कानूनी सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 60 अन्य विधिक कार्यक्रम आयोजित कर 46215 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिवों को उपरोक्त कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 24 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने उप कारागार हल्द्वानी का निरीक्षण किया तथा कारागार में निरूद्ध कैदियों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी/एनएसएस कार्यकर्ता, विधि के छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।

संबंधित समाचार