आप की सरकार बनी तो बजट का 25% हिस्सा शिक्षा पर होगा खर्च : सभाजीत
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को सिविल लाइन स्थित एक सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर वो घर-घर तक जाएं। हर परिवार को अवगत कराएं कि …
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को सिविल लाइन स्थित एक सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर वो घर-घर तक जाएं। हर परिवार को अवगत कराएं कि आप की सरकार बनी तो बिजली का बकाया माफ किया जाएगा।
सभाजीत ने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के डिप्टी सीएम पूर्व में यह घोषणा कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। पार्टी पूरे प्रदेश में जनता को इस घोषणा से अवगत कराने के लिए और इसके पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए फ्री बिजली अभियान चला रही है। हमने वादा किया है कि हमारी सरकार बनने पर किसान फसलों की सिंचाई के लिए चाहे जितनी भी बिजली का इस्तेमाल करेंगे, वह उन्हें फ्री मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर कुल बजट का 25% हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने का वादा किया है। जिला प्रभारी दिनेश सिंह गौतम, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश के अध्यक्ष विनय पटेल, जिला अध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली साही, मो. शारजाह सहित प्रमुख लोगों ने बैठक को संबोधित किया।
