अयोध्या: दीपोत्सव का हुआ रिहर्सल, सोमवार से आगाज
अयोध्या। भागवन राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज सोमवार से होगा। इससे पहले राम की पैड़ी पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो, होलोग्राफी व मैपिंग शो का रिहर्सल किया गया। इस दौरान राम की पैड़ी दूधिया व रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। 1 से 5 नवंबर तक चलने वाले दीपोत्सव में …
अयोध्या। भागवन राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज सोमवार से होगा। इससे पहले राम की पैड़ी पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो, होलोग्राफी व मैपिंग शो का रिहर्सल किया गया। इस दौरान राम की पैड़ी दूधिया व रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। 1 से 5 नवंबर तक चलने वाले दीपोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 3 नवंबर को होगा।

राम की पैड़ी पर 9 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय ने 12 हजार वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई है। 32 घाटों को रोशन करने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। पहले दिन वालंटियर्स दीयों को रखने के लिए चिह्नीकरण का काम करेंगे।
