बरेली-सीतापुर हाईवे पर आवागमन ठप, पुलिस विवश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। पिकअप ने रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिस कारण मुगलसराय एक्सप्रेस व मालगाड़ी 20 मिनट तक रोकनी पड़ी। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार सुबह 10:30 बजे डाउन लाइन में मुगलसराय एक्सप्रेस व अप लाइन …

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। पिकअप ने रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिस कारण मुगलसराय एक्सप्रेस व मालगाड़ी 20 मिनट तक रोकनी पड़ी। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार सुबह 10:30 बजे डाउन लाइन में मुगलसराय एक्सप्रेस व अप लाइन पर मालगाड़ी पास कराने के लिए गेटमैन लालूपाल फाटक बंद कर रहा था। इस बीच खेड़ा बझेड़ा (शाहजहांपुर) की ओर से आ रही पिकअप ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी।

टक्कर से बूम टूट गया। गेटमैन के शोर मचाते ही लोगों ने पिकअप घेर ली। इस दौरान चालक वाहन को फाटक पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर किसी तरह फाटक से बाहर निकाली। हादसे से मुगलसराय एक्सप्रेस व मालगाड़ी 20 मिनट तक रोकनी पड़ी। स्लाइड बूम से ट्रेनें कासन पर निकाली जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। शाहजहांपुर से टेक्नीशियन टीम बुलाई गई। लोग बताते है कि हाईवे पर भीषण जाम के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्ट किया जा रहा था, इसलिए जल्दबाजी में हादसा हुआ।

संबंधित समाचार