बॉलीवुड रैपर बादशाह ने बांधा समा, लड़की ब्यूटीफुल…पर जमकर थिरके लखनऊ के युवा
लखनऊ। लखनऊ में चल रहे दीपोत्सव की चौथी शाम को मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह के नाम रही। गोमती तट के किनारे झूलेलाल वाटिका में बादशाह की आवाज का जादू चला। अभी तो पार्टी शुरू हुई हैं, गीत के साथ स्टेज पर उनकी एंट्री पर लोगों ने जोरदार तालियां से बजाकर उनका स्वागत किया। स्टेज पर …
लखनऊ। लखनऊ में चल रहे दीपोत्सव की चौथी शाम को मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह के नाम रही। गोमती तट के किनारे झूलेलाल वाटिका में बादशाह की आवाज का जादू चला। अभी तो पार्टी शुरू हुई हैं, गीत के साथ स्टेज पर उनकी एंट्री पर लोगों ने जोरदार तालियां से बजाकर उनका स्वागत किया। स्टेज पर उनका साथ देने के लिए गीतकार आस्था गील मशहूर रैपर वीकी भी मौजूद रहे।
बादशाह के मशहूर रैप गीत ‘लड़की ब्यूटीफूल कर गई चुल्ल’ पर लखनऊ को युवाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। हजारों की तदात में मौजूद लोगों के तालिओं की गड़गड़ाहट से महफिल गूंज उठी। ‘बेबी को बेस पसंद है’, ‘काला चश्मा’, ‘सेल्फी ले ले रे’, जैसे गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों को बादशाह ने अपने साथ-सूर मिलाने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीरज बोरा एवं महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाग लिया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर मेले में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की समाप्ति पर नगर आयुक्त की तरफ से गायक बादशाह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए गायक बादशाह का आभार व्यक्त किया गया।
