बरेली: एमएससी गणित की तीसरी मेरिट जारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एमएससी गणित की तीसरी मेरिट जारी कर दी है। छात्रों को 1 नवंबर को कॉलेज में संबंधित विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा एमकॉम में ईडब्ल्यूएस कोटे में पंजीकरण कराने वाले छात्र भी सोमवार को प्रवेश लें। उन्होंने बताया …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एमएससी गणित की तीसरी मेरिट जारी कर दी है। छात्रों को 1 नवंबर को कॉलेज में संबंधित विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा एमकॉम में ईडब्ल्यूएस कोटे में पंजीकरण कराने वाले छात्र भी सोमवार को प्रवेश लें।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि 2 नवंबर रखी है। ऐसे में सोमवार तक सभी प्रवेश सुनिश्चित कर लिए जाएंगे। गणित की तीसरी मेरिट का इंडेक्स सामान्य ओपन-123.154 से 122.354, वेटिंग-121.896, ईडब्ल्यूएस-सभी, ओबीसी ओपन- 112.902 से 111.626, वेटिंग- 110.122, एससी ओपन- 105.533 से 103.701, वेटिंग- 102.553 तक गया है।
