बरेली: डेंगू का आंकड़ा 400 पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने रविवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार को हुई कुल 250 से अधिक जांचों में से 45 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच …

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने रविवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार को हुई कुल 250 से अधिक जांचों में से 45 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच करने पर 8 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 401 हो गई।

सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि डीबीसी की टीम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई लगातार डेंगू प्रभावित इलाकों में की जा रही है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप अधिक है। शहरीय क्षेत्र में 247 वहीं ग्रामीण इलाकों में अब तक 132 मामले डेंगू के सामने आए हैं।

वहीं, डेंगू के मामलें में मझगवां, भोजीपुरा, सीबीगंज समेत कुल 14 ब्लॉक संवेदनशील हैं। रविवार को जिले में 286 मरीजों की जांच में एक भी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार