बरेली: केरल, कर्नाटक, मुंबई के चित्रकारों की पेंटिंग भायी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ज्योति फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट एवं ललित कला अकादमी के तत्वावधान में युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन आर्ट क्लब के संस्थापक चित्रकार अजीम निदा मंसूरी को कलाभूषण डा. राजेन्द्र सिंह पुंडीर की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान केरल के चित्रकार के. रामचन्द्रन की …

बरेली, अमृत विचार। ज्योति फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट एवं ललित कला अकादमी के तत्वावधान में युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन आर्ट क्लब के संस्थापक चित्रकार अजीम निदा मंसूरी को कलाभूषण डा. राजेन्द्र सिंह पुंडीर की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इस दौरान केरल के चित्रकार के. रामचन्द्रन की पेंटिग केरला म्यूरल, कर्नाटक के. रमेश सासानूर की पेंटिंग सरस्वती, मुंबई के चित्रकार प्रदानया राजे की पेंटिंग हेरिटेज, कानपुर की चित्रकार अईया की लैंडस्केप आदि पेंटिग्स ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। जूनियर चित्रकारों में ऋषिता आनंद की मंडाला आर्ट, अनुश्री पाण्डेय की लार्ड गणेशा, प्रदीप कुमार की पोर्टेट डिंपल कुमारी की पेंटिंग लॉर्ड हनुमान की कलाकृतियों की लोगों ने सराहना की।

इस मौके पर बरेली की प्रगति अग्रवाल, केएन शर्मा, दराब अख्तर, नितिन बिहारी, राकेश कुमार नागपाल एवं दिल्ली के डा. चंद्रशेखर, सुशील शर्मा और ज्ञान प्रकाश वर्मा आदि कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक उमेश गंगवार एवं अध्यक्ष परमानंद, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण, सचिव कृष्णाशंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका