बरेली: पीएचडी में सीधे प्रवेश की अंतिम सूची जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी में सीधे प्रवेश की अंतिम सूची जारी कर दी। 115 छात्रों ने आवेदन किए थे लेकिन सिर्फ 55 ही प्रवेश के योग्य पाए गए। 60 छात्र प्रवेश के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। शोध निदेशालय की ओर से 55 छात्रों को प्रवेश के लिए सूचना दी जाएगी। …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी में सीधे प्रवेश की अंतिम सूची जारी कर दी। 115 छात्रों ने आवेदन किए थे लेकिन सिर्फ 55 ही प्रवेश के योग्य पाए गए। 60 छात्र प्रवेश के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। शोध निदेशालय की ओर से 55 छात्रों को प्रवेश के लिए सूचना दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि इनके प्रवेश नवंबर में होंगे। छात्र विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की वेबसाइट पर जारी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रवेश की सूचना छात्रों को दी जाएगी। पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने सितंबर में निर्देश जारी किए थे। सीधे प्रवेश फेलोशिप पाने वाले छात्रों को ही दिए जा रहे हैं।
अंतिम सूची में इतिहास में आठ आवेदन में पांच योग्य, जंतु विज्ञान में तीन में दो, अर्थशास्त्र में तीन में से कोई नहीं, रसायन विज्ञान में दो में से दो, अंग्रेजी में सात में से तीन, गणित में दो में एक, भौतिक विज्ञान में पांच में से चार, शिक्षा में 15 में से सात, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एक में से कोई नहीं, सीएसआईटी में एक में से कोई नहीं, वाणिज्य में 14 में से छह, ड्राइंग व पेंटिंग में दो में से कोई नहीं, भूगोल में सात में से चार, हिंदी में 16 में से छह, विधि में छह में से एक, वनस्पति विज्ञान में पांच में से चार, राजनीति शास्त्र में नौ में से चार, संस्कृत में पांच में से चार, समाजशास्त्र में तीन में से एक और उर्दू में एक में से एक छात्र प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं।
