उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लापरवाही, प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 घंटे पहले भेजे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के आयोजन में प्रवेश पत्र भेजे जाने के मामले में लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के आयोजन से केवल 12 घंटे पहले कई परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भेजा गया। इस वजह से कई परीक्षार्थियों की परीक्षा ही छूट गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के आयोजन में प्रवेश पत्र भेजे जाने के मामले में लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के आयोजन से केवल 12 घंटे पहले कई परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भेजा गया। इस वजह से कई परीक्षार्थियों की परीक्षा ही छूट गई।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कनिष्ठ सहायक आदि पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दो पालियों में कराई गई। इस परीक्षा में कई युवा बैठे। कई परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश पत्र ही नहीं मिला। परीक्षा देने के लिए आयोग की ओर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र भेजे जा रहे थे। इनको डाउनलोड करने के बाद परीक्षा भवन में प्रवेश मिलता है।

कुछ आवेदकों को प्रवेश पत्र परीक्षा आयोजन से 12 घंटे पहले मिला। कई परीक्षार्थियों को यह प्रवेश पत्र रात के समय मिला। इस वजह से वह इस पर ध्यान नहीं दे पाए। लापरवाही का आलम यह था कि परीक्षा शुरू होने के बाद भी यह प्रवेश पत्र भेजे जाते रहे।

आयोग ने प्रवेश पत्र भेजने में की देरी
तल्ली हल्द्वानी निवासी ललित प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर को होना था लेकिन जब 30 अक्टूबर की शाम तक परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं आया। प्रवेश पत्र मोबाइल में यह संदेश रात को करीब 10.34 बजे आया। जबकि यह संदेश सुबह देखा और तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी। बताया कि उनके एक और साथी के साथ भी यही हुआ है। आयोग को सही तरह से प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया निभानी चाहिए थी और प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से कम से कम सात दिन पहले आना चाहिए था।

संबंधित समाचार