दिवाली के बाद अलीबाग फार्महाउस शिफ्ट होंगे आर्यन खान, बेटे के लिए बॉडीगार्ड हायर करेंगे किंग खान
मुंबई। आर्यन खान के ड्रग्स केस में जमानत के बाद शाहरुख और गौरी ने एक खास फैसला लिया है। खबर है कि किंग खान ने बेटे के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड रखने का फैसला किया है। पर्सनल बॉडीगार्ड स्टार किड के साथ हमेशा रहेगा। किंग खान ने इस मामले में पूरी तरह से अपना मन बना …
मुंबई। आर्यन खान के ड्रग्स केस में जमानत के बाद शाहरुख और गौरी ने एक खास फैसला लिया है। खबर है कि किंग खान ने बेटे के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड रखने का फैसला किया है। पर्सनल बॉडीगार्ड स्टार किड के साथ हमेशा रहेगा। किंग खान ने इस मामले में पूरी तरह से अपना मन बना लिया है।
बता दें, किंग खान का मानना है कि अगर उनके पर्सनल बॉडीगार्ड रवि की तरह आर्यन का भी पर्सनल बॉडीगार्ड होता तो बात इतनी न बढ़ती। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दिवाली के बाद आर्यन को किंग खान मन्नत से दूर करने के बारे सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, आर्यन को अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में शिफ्ट कर देंगे। शाहरुख चाहते हैं कि अपने ट्रॉमा को दूर करने के लिए आर्यन अलीबाग में रहें।
