हल्द्वानी: दिवाली के तीन दिन बाद गौला पुल से शुरू होगा यातायात, कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को आपदा से क्षतिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रबन्धक योगेश शर्मा को कार्यों में तेजी लाकर आगामी सात नवंबर तक गौला पुल से यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। 18 और 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को आपदा से क्षतिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रबन्धक योगेश शर्मा को कार्यों में तेजी लाकर आगामी सात नवंबर तक गौला पुल से यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।
18 और 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाला गौला पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द गौला पुल के सुधार के निर्देश दिए थे।
