यूपी: दस शहरों के बीच नॉन स्टॉप बसों का कल से होगा संचालन
लखनऊ। त्योहारों पर घर पहुंचने वालों के सफर को रोडवेज मंगलवार से आसान करेगा। दस शहरों के लिए रोडवेज मंगलवार से नॉन स्टॉप बस सेवा का संचालन शुरू करेगा। ऐसे में यात्रियों का सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा को देखते हुए दो से 11 नवंबर तक अतिरिक्त बसों …
लखनऊ। त्योहारों पर घर पहुंचने वालों के सफर को रोडवेज मंगलवार से आसान करेगा। दस शहरों के लिए रोडवेज मंगलवार से नॉन स्टॉप बस सेवा का संचालन शुरू करेगा। ऐसे में यात्रियों का सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा को देखते हुए दो से 11 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साधारण, एसी, जनरथ और 17 हाई एंड लग्जरी बसों के साथ 262 बसों के संचालन की तैयारी की गई है।
लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग व चारबाग बस अड्डे से इन बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्रार और वाराणसी, प्रयागराज क्षेत्र के लिए बस अड्डे से हर घंटे बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में सीटों की बुकिंग आनलाइन अथवा बस अड्डे के टिकट काउंटर से करा सकते हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए राजधानी के चारों बस अड्डों पर टिकट के अतिरिक्त काउंटर बनेंगे। भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। एसी बसों के यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हाल आज से दिन भर खुलें रहेंगे। राजधानी के बस अड्डों पर खासी भीड़ देखने को मिली। आलमबाग से दिल्ली रूट पर, कैसरबाग से सीतापुर रूट पर और अवध बस अड्डे से अयोध्या रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई। यात्री एडवांस अथवा तत्काल में सीटों की बुकिंग परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
- इन नंबरों पर करें बसों की जानकारी
- चारबाग बस स्टेशन-9415049750
- आलमबाग बस टर्मिनल-9415049544
- कैसरबाग बस अड्डा-9415113343
- अवध बस स्टेशन-0522-3510951
