मनमोहन सिंह बेदाग, प्रोपोगंडा था स्पेक्ट्रम घोटाले : पायलट
लखनऊ। लखनऊ दौरे पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि देश को भ्रमित करने के लिए 1.76 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम घोटाले का जिन्न पैदा किया गया था। जबकि पूर्व सीएजी विनोद राय हलफनामा देकर कहा था कि संजय निरुपम ने कभी नहीं कहा कि वह इस मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम …
लखनऊ। लखनऊ दौरे पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि देश को भ्रमित करने के लिए 1.76 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम घोटाले का जिन्न पैदा किया गया था। जबकि पूर्व सीएजी विनोद राय हलफनामा देकर कहा था कि संजय निरुपम ने कभी नहीं कहा कि वह इस मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल न करें। अब विनोद राय अपने झूठ को लिखित रूप से स्वीकार कर चुके हैं और उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।।
सोमवार को लखनऊ पहुंचे सचिन पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मनमोहन सिंह एक बेदाग व्यक्तित्व हैं। यह मामला मनमोहन सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा की सुनियोजित साजिश थी। जिससे अब पर्दा उठ चुका है। कथित स्पेक्ट्रम घोटाले के समय दूर संचार मंत्री रहे सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। जनता इस नीति से छुटकारा चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। एक साल से काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार तख्तापलट तय है। प्रियंका गांधी की रैलियों में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है, वह बदलाव का प्रतीक है। गोरखपुर में हुई रैली से यह स्पष्ट हो रहा है। कभी कोई 2G घोटाला हुआ ही नहीं था। यह बात खुद आरोप लगाने वाले विनोद राय ने कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार की। इससे साफ है कि भाजपा ने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए यह प्रोपोगंडा फैलाया था। यह बात एक दिन के दौरे पर लखनऊ आए राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को कही।
कानून के दायरे से बाहर काम करती है यूपी पुलिस
पायलट ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार और उसकी पुलिस कानून के दायरे से बाहर काम करने के आदी हो चुके हैं। यूपी में तख्तापलट होगा। ध्रुवीकरण की राजनीति की भी एक सीमा होती है। हमने पश्चिम बंगाल में इसे देखा है। कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आने वाला समय कांग्रेस का है।
