आज का राशिफल | 2 नवंबर, 2021
मेष राशि आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रखें। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। काम का बोझ अधिक होने से थकान हो सकती है। परिवार को समय अवश्य दें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में भूमिका निभायेंगे। वृष राशि आज आपके सामाजिक दायरे में …
मेष राशि
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रखें। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। काम का बोझ अधिक होने से थकान हो सकती है। परिवार को समय अवश्य दें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में भूमिका निभायेंगे।
वृष राशि
आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों को लेकर औपचारिकता निभाने से बचें। गलत काम करने से आपको बचना चाहिये। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। धन का उधार लेन-देन न करें।
मिथुन राशि
जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा। आज का काम कल पर टालना उचित नहीं है। कारोबार में आमदनी होने के योग बन रहे हैं। फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज धार्मिक यात्रा के लिये जा सकते हैं। परिवार के अन्य लोगों से अपने सम्बन्ध हमेशा अच्छे रखें। वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिये अच्छा दिन है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बहूमूल्य रत्न व उपकरण खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
आज चोट लगने की आशंका है। कार्य व्यवसाय में आपको बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा। कारोबार में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। सगे-संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि
महिलाएं आज साज-सज्जा पर धन खर्च करेंगी। भावुक होकर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनें व उसे हल करने का प्रयास करें।
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में समर्थन की कमी रहेगी। जब तक आपको किसी पर पूरी तरह भरोसा न हो तब तक उससे अपने मन की बातें न कहें। कारोबारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन लाभ कम होगा। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने मान-सम्मान की काफी चिन्ता रहेगी। आज आप रिश्तों को काफी महत्व देंगे। मित्रों को उपहार देने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। दांपत्य संबंधं में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कारोबारियों की बाजार में छवि मजबूत होगी।
धनु राशि
आज परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे। व्यापार की परेशानियां हल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा नई तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
मकर राशि
आप पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। आय के साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। बॉस आपको अतिरिक्त काम सौंप सकते हैं। आपके प्रति लोगों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कारोबारियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। महंगे सामान को संभालकर रखें। मन में असंतोष का भाव रहेगा। यदि आवश्यक नहीं है तो आज लंबी यात्रा न करें। महिलाओं का आज काफी धन खर्च हो सकता है।
मीन राशि
आज वरिष्ठ लोगों के बीच आप काफी प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ने के योग हैं। आप जिस लक्ष्य को अर्जित करने के लिये मेहनत कर रहे थे वह आपको सहज ही प्राप्त हो जायेगा।
