हल्द्वानी: इस बार दिवाली पर महंगी हुई थाली, जानें सब्जी से लेकर राशन के कैसे चढ़े भाव
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस दिवाली लोगों के घर की थाली महंगी हो गई है। सब्जी से लेकर फल, राशन और डेयरी तक सभी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। महंगाई के बीच खरीदारी करना फूंक-फूंक कर कदम रखने जैसा हो गया है। महंगाई की मार ने लोगों का बजट हिला दिया है। इसका सबसे ज्यादा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस दिवाली लोगों के घर की थाली महंगी हो गई है। सब्जी से लेकर फल, राशन और डेयरी तक सभी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। महंगाई के बीच खरीदारी करना फूंक-फूंक कर कदम रखने जैसा हो गया है।
महंगाई की मार ने लोगों का बजट हिला दिया है।
इसका सबसे ज्यादा असर निर्धन परिवारों को पड़ा है। दो रोटी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले मजदूरों से पूछिए उनका दर्द। महंगाई से निर्धन परिवारों के सामने खाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में इनकी दिवाली तो पहले ही रूखी हो गई है। यहीं नहीं, मध्यम वर्गीय परिवारों का भी हाल बेहाल है।
सब्जी से लेकर दूध व राशन सामग्री की बढ़ते दामों ने लोगों की जेब टटोल दी है। महिलाएं इस महंगाई से परेशान हो गई हैं। लोगों का कहना है कि इस महंगाई से तो लगता है कि दिवाली पर ज्यादा व्यंजन नहीं बन पाएंगे।
सब्जी – रुपए
टमाटर 60
आलू 30
प्याज 40
खीरा 20
धनिया 150
करेला 40
भिंडी 60
नीबू 60
मिर्च 40
बैंगन 40
पालक 40
अदरक 50
लौकी 40
कद्दू 40
पत्ता गोभी 20
फल – रुपए
केला 40
सेब 70
संतरा 80
राशन -रुपए
मैदा 35
बेसन 80
चीनी 44
काजू 800
बादाम 800
किशमिश 300
डेरी -रुपए
दूध 50
दही 60
मावा 280
पनीर 260
