हल्द्वानी: आरटीओ दफ्तर में सर्वर डाउन, खनन कारोबारियों ने जताई नाराजगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ दफ्तर में सर्वर डाउन होने से खनन कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को आरटीओ कार्यालय में दिनभर सर्वर डाउन रहा। इससे वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गाड़ियां पूरे दिन लाइन में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ दफ्तर में सर्वर डाउन होने से खनन कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को आरटीओ कार्यालय में दिनभर सर्वर डाउन रहा। इससे वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि गाड़ियां पूरे दिन लाइन में लगी रहीं। इससे चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। इधर, आरटीओ राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि दिन में केवल तीन घंटों के लिए सर्वर डाउन रहा था। इसके बाद काम दोबारा सुचारू हो गया।
