हल्द्वानी: किसानों की सम्मान निधि अमीरों ने डकारी, वसूली की तैयारी में कृषि विभाग
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से उन किसानों को लाभ नहीं दिया जाता है जो आयकर के श्रेणी में आते हैं लेकिन विभाग में साठगांठ करके 1100 ऐसे किसान भी इस योजना का लाभ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से उन किसानों को लाभ नहीं दिया जाता है जो आयकर के श्रेणी में आते हैं लेकिन विभाग में साठगांठ करके 1100 ऐसे किसान भी इस योजना का लाभ ले चुके हैं जो आयकरदाता की श्रेणी में आते हैं।
कृषि विभाग से आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार जिले में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 55263 किसानों को दिया गया है। इस योजना के तहत एक किसान के बैंक खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की रकम भेजी जाती है।
आरटीआई में बताया गया कि जिले में 1100 किसान ऐसे भी हैं जो इस योजना के पात्र नहीं हैं और आयकरदाता की श्रेणी में आते हैं। इसके बाद भी इन लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। अब इन सभी किसानों से रकम वसूली की प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि विभाग को अभी रकम वसूली के तौर पर कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया को मिली है।
अपात्रों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिए जाने का प्रकरण सामने आया था और ऐसे लोगों से वसूली की कार्रवाई चल रही है। – पीके सिंह, प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक कुमाऊं मंडल
