मुखानी चौराहे से ब्लॉक तक जगमग हुई कालाढूंगी रोड, 97 खंभों पर लगीं 188 स्ट्रीट लाइटें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी चौराहे से ब्लॉक तक कालाढूंगी रोड पर राहगीरों को अब अंधेरा नहीं सताएगा। स्ट्रीट लाइटों की रोशनी के बीच वे बगैर किसी खतरे के सफर कर सकेंगे। नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत ने स्विच ऑन कर तीन किमी की इस सड़क की स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। इस दौरान पथ प्रकाश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी चौराहे से ब्लॉक तक कालाढूंगी रोड पर राहगीरों को अब अंधेरा नहीं सताएगा। स्ट्रीट लाइटों की रोशनी के बीच वे बगैर किसी खतरे के सफर कर सकेंगे। नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत ने स्विच ऑन कर तीन किमी की इस सड़क की स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। इस दौरान पथ प्रकाश की योजनाओं को लेकर ऊंचापुल में कार्यक्रम हुआ।

पथ प्रकाश विभाग के जेई केवी उपाध्याय ने बताया कि इस रोड पर 94 पोल हैं, जहां 188 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कम बिजली खर्च पर बेहतर प्रकाश देने में कारगर इन लाइटों से सड़क पर रोशनी की कोई कमी नहीं होगी। यदि किसी लाइट में खराबी आ जाती है तो उसे फौरन ठीक कराया जाएगा। इस दौरान पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रमोद पंत, चंद्रप्रकाश, नीमा भट्ट आदि थे।

सात वार्डों के लोगों को रहेगी सुविधा
मुखानी चौराहे से ब्लॉक तक की रोड के दोनों साइडों पर करीब सात वार्ड आते हैं। यहां की करीब 30 से 35 हजार की आबादी तो प्रतिदिन इस सड़क का प्रयोग करती ही है, साथ ही अन्य इलाकों से भी हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। अंधेरे की वजह से अक्सर आपराधिक घटना और दुर्घटना का डर बना रहता था। लाइटें लगने से अब यह समस्या लोगों को नहीं सताएगी। इस मार्ग पर पुलिस की चौकसी बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है।

संबंधित समाचार