Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल पर भड़के उमर रियाज के फैंस ने की इविक्शन की मांग, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 15 एक ऐसा घर है जहां शांत से शांत कंटेस्टेंट का भी गुस्से वाला वर्जन देखने को मिल सकता है। कुछ ऐसा ही बिग बॉस 15 के सबसे शांत और सीधे सिंबा नागपाल के साथ देखने को मिला। बता दें, सिंबा नागपाल ने उमर रियाज पर हाथ उठा दिया है। जिसके बाद …

मुंबई। बिग बॉस 15 एक ऐसा घर है जहां शांत से शांत कंटेस्टेंट का भी गुस्से वाला वर्जन देखने को मिल सकता है। कुछ ऐसा ही बिग बॉस 15 के सबसे शांत और सीधे सिंबा नागपाल के साथ देखने को मिला। बता दें, सिंबा नागपाल ने उमर रियाज पर हाथ उठा दिया है। जिसके बाद से उमर के फैंस काफी गुस्से में हैं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उमर रियाज, सिंबा नागपाल को गाली देने नजर आ रहे हैं। गाली देते ही सिंबा नागपाल का गुस्सा हाथापाई में बदल गया।

 

 

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि गुस्से में लाल सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को धक्का मारकर स्वीमिंग पूल में गिरा दिया। सिम्बा नागपाल को पहली बार घरवालों और उनके फैंस ने इतना गुस्सा करते हुए देखा है। इस पूरे वाक्यके बाद सिंबा नागपाल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उमर रियाज के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सिम्बा नागपाल को शो से बाहर कर देने का बात कह रहे हैं। सिंबा काफी ट्रोल भी किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार