हल्द्वानी: विशेषज्ञ डॉक्टर के निर्देश के बाद ही रेफर होंगे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल से अब मरीजों को सीधे रेफर नहीं किया जा सकेगा। मरीज को रेफर करने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर के निर्देश का होना जरूरी होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में कैजुल्टी से अगर किसी मरीज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल से अब मरीजों को सीधे रेफर नहीं किया जा सकेगा। मरीज को रेफर करने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर के निर्देश का होना जरूरी होगा।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में कैजुल्टी से अगर किसी मरीज को बेहतर उपचार के लिए अन्य किसी अस्प्ताल में रेफर किया जा रहा है तो यह निर्णय विभाग का डॉक्टर अपने स्तर पर नहीं ले सकता है।

इसके लिए संबधित विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुमति आवश्यक होगी। इसके अलावा अब लावारिस मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने से पहले प्राचार्य या अस्पताल के एमएस की अनुमति की आवश्यकता होगी। साथ ही कैजुवल्टी में आए गंभीर मरीजों को सीधे वार्ड में नहीं भेजा जाएगा।

ऐसे रोगियों को अस्पताल के स्टॉफ के साथ ही वार्ड में भेजा जा सकेगा। इसके साथ ही प्राचार्य डा. जोशी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ व्यवहार सही किया जाए।

कोरोना के दो रोगी मिले
नैनीताल जिले में कोरोनो के दो रोगी मिले हैं। सोमवार को 564 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। साथ ही 2965 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

संबंधित समाचार