हल्द्वानी: पुलिस को चकमा देकर भागा शराब तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को चकमा देकर एक शराब तस्कर फरार हो गया। जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा। आरटीओ रोड चौकी पुलिस ने छड़ायल से 54 पव्वे देशी शराब के साथ हेम चन्द्र भट्ट निवासी डालकन्या मुक्तेश्वर व हाल निवासी छड़ायल गैस गोदाम रोड को पकड़ा। उधर, आम्रपाली चौकी पुलिस ने राजू सागर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को चकमा देकर एक शराब तस्कर फरार हो गया। जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा। आरटीओ रोड चौकी पुलिस ने छड़ायल से 54 पव्वे देशी शराब के साथ हेम चन्द्र भट्ट निवासी डालकन्या मुक्तेश्वर व हाल निवासी छड़ायल गैस गोदाम रोड को पकड़ा।

उधर, आम्रपाली चौकी पुलिस ने राजू सागर को 40 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा। इधर, टीपीनगर चौकी पुलिस ने जीतपुर नेगी में शिव किशोर साहू उर्फ गोपू के घर से 47 पव्वे देशी व 20 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। जबकि तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भाग गया।

संबंधित समाचार