हल्द्वानी: एमबीपीजी में अध्यापकों की कमी, छात्रों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी में अध्यापकों की कमी अब छात्रों को खलने लगी है। स्पोर्ट्स सहित कई विषयों के प्रोफेसर के पद काॅलेज में रिक्त चल रहे हैं। छात्रों ने इस कमी की वजह से रोष जाहिर करते हुए कुलपति डॉ. एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा है। ऋषिकेश के पंडित ललित मोहन शर्मा पीजी कालेज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी में अध्यापकों की कमी अब छात्रों को खलने लगी है। स्पोर्ट्स सहित कई विषयों के प्रोफेसर के पद काॅलेज में रिक्त चल रहे हैं। छात्रों ने इस कमी की वजह से रोष जाहिर करते हुए कुलपति डॉ. एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा है।

ऋषिकेश के पंडित ललित मोहन शर्मा पीजी कालेज को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में स्थापित होने के बाद प्रदेश भर से समायोजित हुए प्रोफेसर में एमबीपीजी के चार प्रोफेसर भी शामिल हैं। उनके जाने के बाद उनके स्थान पर कालेज को कोई भी प्रोफेसर नहीं मिला। छात्र नेता जीवन जोशी ने कहा कि स्पोर्ट्स में पद खाली है, अंग्रेजी व अन्य महत्वपूर्ण विषयों में भी सभी पद भरे नहीं हैं।

छात्र सूरज पांडे ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षा का बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए जरूरी है कि प्रोफेसर के रिक्त पदों को पूरा किया जाए। सीटें बढ़ाई जाएं, जिससे छात्रों को मौका मिले। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यम दर्मवाल, मनीष गोस्वामी, करन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

प्रोफेसर कमी की दिक्कत नहीं है। कुंवरपुरा के राजकीय कालेज का सत्र शुरू होना है। इससे छात्रों को सहूलियत रहेगी, उन्हें प्रवेश भी मिल सकेगा।-डॉ. बीआर पंत, प्राचार्य, एमबीपीजी

संबंधित समाचार