हरदोई में धनतेरस पर लगा मेला, लोगों ने की जमकर खरीदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। धनतेरस पर महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर त्यौहार मनाया। किसी ने बर्तन खरीद कर तो किसी ने सोने व चांदी के साथ त्यौहार की शुरुआत की। वहीं, त्यौहार पर नए वाहन लेने वालों की भी भीड़ लगी रही। इस अवसर पर अधिकांश प्रतिष्ठानों को रंगीन झालरों व लाइटों से सजाया गया। जिले में …

हरदोई। धनतेरस पर महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर त्यौहार मनाया। किसी ने बर्तन खरीद कर तो किसी ने सोने व चांदी के साथ त्यौहार की शुरुआत की। वहीं, त्यौहार पर नए वाहन लेने वालों की भी भीड़ लगी रही। इस अवसर पर अधिकांश प्रतिष्ठानों को रंगीन झालरों व लाइटों से सजाया गया।

जिले में धनतेरस के मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने जमकर ने खरीदारी की। किसी ने बर्तनों को पसंद किया तो किसी ने सोने व चांदी के आभूषणों को। इसके अलावा वाहन विक्रेताओं ने भी इस मौके का लाभ उठाते हुए खूब बिक्री की। नए वाहन खरीदने के बाद लोग नगर के हरदोई बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर व बालाजी खेती मंदिर में पूजन के लिए ले गए।

इसके साथ ही मेले से लोगों ने दीपावली के लिए दीपक व अन्य सामग्री की भी खरीदे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी विकास जायसवाल व शहर कोतवाल दीपक शुक्ला मंगलवार दोपहर से ही लगातार गश्त करते रहे। मेले में अव्यवस्था न हो इसलिए नगर के जिंदपीर चौराहे से बड़ा चौराहा तक भारी वाहनों के आवागमन रोक दिया गया था। साथ ही सिनेमा चौराहे से बड़े चौराहे तक भी वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं थी। मेले में कोई अराजकता न फैलाए इसके लिए लगातार पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहे।

संबंधित समाचार