गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस पर पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का केस दर्ज न करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता करके आरोप लगाया कि गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले बृजेश यादव और राकेश यादव ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला का कहना है कि घटना के समय 5 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक गोरख यादव वीडियो बना …

गोरखपुर। जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता करके आरोप लगाया कि गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले बृजेश यादव और राकेश यादव ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला का कहना है कि घटना के समय 5 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक गोरख यादव वीडियो बना रहा था। महिला ने बताया कि विनोद यादव के मोहल्ला तकिया कवलदह थाना तिवारीपुर स्थित मकान में किराए पर रहती थी। 1 नवंबर को 4:30 बजे विनोद के मकान पर पहुंची तो वहां ताला बंद था। महिला के साथ उसकी सास भी थी।

पता चला कि विनोद अपने दूसरे मकान ग्रीन सिटी फेस टू थाना गोरखनाथ में है। महिला 5:00 बजे शाम को गोरखनाथ पहुंची और विनोद से कहा कि कमरा खोल दीजिए, समान निकालना है। विनोद यादव बृजेश यादव राकेश यादव गोरख यादव और वैभव यादव शराब पी रहे थे। उनका आरोप है कि इतना कहते ही बृजेश मुझे खींच कर अंदर ले लिया।

जहां मुझे धकेल कर मेरे साथ बृजेश यादव और राकेश यादव ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो गोरख यादव बना रहा था। वैभव यादव, विनोद यादव मेरे सास को पकड़े हुए थे। घटना की सूचना मैंने डायल 112 को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने थाने जाकर एप्लीकेशन देने की बात कही। गोरखनाथ थाने पहुंचने पर वहां कोई कार्रवाई नहीं हुआ और कहा जाइए इसे देखता हूं।पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार