नैनीताल: एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों ने बिना सैंपल दिए हीं लौटा दिया। बीते दिवस सोमवार को नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिससे नगर में …

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों ने बिना सैंपल दिए हीं लौटा दिया।

बीते दिवस सोमवार को नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिससे नगर में हड़कंप मच गया था। इसके बाद बीडी पांडे अस्पताल की टीम ने क्षेत्र में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की कोविड सैंपलिंग की योजना बनाई थी।

मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल की स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए क्षेत्र पहुंची, जहां पर लोगों ने त्योहार का बहाना बनाते हुए जांच करवाने से मना कर दिया और टीम को लौटा दिया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया की त्योहार का बहाना बनाते हुए क्षेत्र के लोगो ने कोरोना जांच करवाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद एक बार फिर से क्षेत्र में जांच के लिए टीम को भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार