हल्द्वानी: रोडवेज की बसों का रूट बदला, 50 से अधिक गाड़ियों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों की मंगलवार को भी रोडवेज में भीड़ लगी रही। इस दौरान बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने सभी बसों को वाया बरेली भेजा। इसी के साथ हल्द्वानी व काठगोदम डिपों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों की मंगलवार को भी रोडवेज में भीड़ लगी रही। इस दौरान बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने सभी बसों को वाया बरेली भेजा। इसी के साथ हल्द्वानी व काठगोदम डिपों की नैनीताल जाने वाली बसों को भी वाया बरेली भेजा गया।

मंगलवार को भी सुबह से ही रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। इनमें सबसे अधिक यात्री बरेली से थे। इससे निगम के अधिकारी दिनभर अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने में लगे रहे। स्टेशन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि धनतेरस पर भी रोडवेज में यात्रियों की काफी भीड़ रही।

लगभग 50 से अधिक गाड़ियों का संचालन किया गया। बरेली के यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से सभी बसों को वाया बरेली भेजा गया। वहीं, बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए, बसों का रूट बदला गया है। फिलहाल सभी बसें लालडांठ होते हुए जा रही हैं।

संबंधित समाचार