किच्छा: त्यौहार पर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। खटीमा में परिजनों के पास त्योहार मनाने जा रहे कंपनी कर्मचारी की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सितारगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के समय युवक की …

किच्छा, अमृत विचार। खटीमा में परिजनों के पास त्योहार मनाने जा रहे कंपनी कर्मचारी की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सितारगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के समय युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

खटीमा निवासी मुकेश मेहरा (38) पुत्र देव सिंह मेहरा सिडकुल पंतनगर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। दीपावली पर्व पर मिले अवकाश के चलते मुकेश मेहरा अपनी पत्नी तथा बच्चे के साथ बाइक पर रुद्रपुर से खटीमा जा रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी तथा बच्चे के साथ बाइक चलाने में हो रही दिक्कत के चलते मुकेश ने पत्नी तथा बच्चे को रुद्रपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा के निकट से रोडवेज बस में बैठा दिया और खुद बाइक लेकर खटीमा के लिए रवाना हो गया।

सितारगंज मार्ग पर ग्राम बरा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुकेश मेहरा की बाइक टकरा गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर मुकेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। त्योहार के समय हुई दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

संबंधित समाचार