त्योहार के मौके पर पूर्वांचल जाने वालों की उमड़ी भीड़, सीट के लिए मारा-मारी करते दिखे यात्री
लखनऊ। घर पहुंचने के लिए यात्रियों की भीड़ बस अड्डों पर जुटने लगी। सबसे अधिक भीड़ आलमबाग और कमता बस अड्डे पर देखने को मिली। आलमबाग से जहां कानपुर रूट की बसों को रवाना किया गया, वहीं कमता से हर आधे घंटे पर पूर्वांचल के लिए बसें रवाना की गई। कमता से पूर्वांचल के लिए …
लखनऊ। घर पहुंचने के लिए यात्रियों की भीड़ बस अड्डों पर जुटने लगी। सबसे अधिक भीड़ आलमबाग और कमता बस अड्डे पर देखने को मिली। आलमबाग से जहां कानपुर रूट की बसों को रवाना किया गया, वहीं कमता से हर आधे घंटे पर पूर्वांचल के लिए बसें रवाना की गई।
कमता से पूर्वांचल के लिए 43 बसें मंगलवार दोपहर की भेजी जा चुकी थी। गोरखपुर, बहराइच, गोंडा के साथ ही अयोध्या जाने वालों की यहां पर खासी भीड़ रही। आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली के साथ ही अन्य रूटों की बसें भेजी गई। परिवहन निगम के अनुसार यहां से 44 बसों का संचालन अतिरिक्त करना पड़ा। बस अड्डों पर भीड़ का आलम यह था कि यात्री बसों में सीट के लिए मारा मारी करते नजर आए। कुछ लोग खिड़की के रास्ते ही बसों में चढ़ते नजर आए।
कैसरबाग से सीतापुर की रूट की बसें रवाना की गई। चारबाग से आस-पास जिलों के लिए बसें रवाना की गई। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार अभी यात्रियों की तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन अनुमान है कि मंगलवार को लखनऊ के बस अड्डों से तकरीबन 35 हजार यात्री विभिन्न जिलों के लिए रवाना किए गए।
