Bigg Boss 15: जय भानुशाली के सपोर्ट में उतरीं गौहर खान, ट्वीट कर तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस एक ऐसा घर है जहां कभी भी कोई भी फैंस और भाईजान के निशाने पर आ सकता है। कुछ ऐसा ही टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ हो रहा। घरवालों के साथ-साथ एक्टर घर में आ रहे गेस्ट के टार्गेट बन रहे हैं। सभी उनके गुस्सैल बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। …

मुंबई। बिग बॉस एक ऐसा घर है जहां कभी भी कोई भी फैंस और भाईजान के निशाने पर आ सकता है। कुछ ऐसा ही टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ हो रहा। घरवालों के साथ-साथ एक्टर घर में आ रहे गेस्ट के टार्गेट बन रहे हैं। सभी उनके गुस्सैल बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान जय के सपोर्ट में उतरी हैं।

आपको बता दें, गौहर ने जय भानुशाली को मजबूत बताया और बिग बॉस की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को बदतमीज लड़की कहते हुए लताड़ लगाई। बताते चले, जब जय, तेजस्वी, विशाल और करण को शो में पॉवर दी गई कि वो घर के किसी एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। पॉवर का यूज करते हुए जय, मायशा को सेव करना चाहते लेकिन करण, तेजस्वी और विशाल मायशा को नॉमिनेट करना चाहते थे। इस पूरे मुद्दे को लेकर चारों के बीच काफी देर तक बहस हुई।

गौहर ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए तीन ट्वीट किए। आपको बता दें कि तेजस्वी को हाल ही में सलमान ख़ान ने भी फटकार लगाई थी और कहा था आप खुद को इस घर की क्वीन समझती हैं।

संबंधित समाचार