हल्द्वानी: पेयजल लाइन टूटने से शहर में गहराया पानी का भारी संकट
हल्द्वानी, अमृत विचार। पंचक्की चौराहा और चंबल पुल के बीच दमवाढुंगा क्षेत्र में पेयजल लाइन में देर शाम अचानक धमाका हो गया। इससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दिनभर आपूर्ति प्रभावित रही। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात पेयजल लाइन में धमाका होने की सूचना मिलते ही शीशमहल स्थित फिल्टर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पंचक्की चौराहा और चंबल पुल के बीच दमवाढुंगा क्षेत्र में पेयजल लाइन में देर शाम अचानक धमाका हो गया। इससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दिनभर आपूर्ति प्रभावित रही।
जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात पेयजल लाइन में धमाका होने की सूचना मिलते ही शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट नंबर 3 से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। इसके चलते लालडांट, ऊंचापुल, कठघरिया, दोनहरिया आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप है।
इससे करीब 40 हजार आबादी क्षेत्र को त्योहार पर पानी की समस्या का समाना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि पेयजल लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
