मौसम: ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार, पढ़े मौसम अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। इधर, हल्द्वानी में सुबह से ही चटख धूप निकली रही।

यहां शाम के समय ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। हालांकि दोपहर के समय थोड़ी गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित समाचार