हल्द्वानी: नहीं मिला दहेज, ससुरालियों ने करा दिया गर्भपात, पति, सास-ससुर, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने अपनी बहू का जुल्म ढाए और जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जवाहर नगर वार्ड 15 बनभूलपुरा निवासी नूरसबा पुत्री अख्तर शाह ने कहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने अपनी बहू का जुल्म ढाए और जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जवाहर नगर वार्ड 15 बनभूलपुरा निवासी नूरसबा पुत्री अख्तर शाह ने कहा है कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को उसका निकाह अहमद नगर कलां टांडा रामपुर निवासी मो. यूसुफ पुत्र मतलूब अहमद के साथ हुआ था। पीड़िता की मानें तो निकाह में परिवार वालों ने ससुरालियों को दान और उपहार दिया था, लेकिन ससुरालियों को यह कम लगा।
शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति युसूफ, सास भूरी, ससुर मतलूब, ननद हुस्ना, मिस्कीन व देवर युनुस आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। नूरसबा को जान से मारने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
