हल्द्वानी: यहां पड़ोसी युवक पर भरोसा करना पड़ा भारी, बैंक खाते से उड़ाई डेढ़ लाख की रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी के इलाज के पड़ोसी पर भरोसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने युवक के बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए उड़ा दिए। मामला तब खुला जब पड़ोसी से खाते की पासबुक वापस मांगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बसन्त बिहार छोटी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी के इलाज के पड़ोसी पर भरोसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने युवक के बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए उड़ा दिए। मामला तब खुला जब पड़ोसी से खाते की पासबुक वापस मांगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसन्त बिहार छोटी मुखानी निवासी पूरन चन्द्र बिष्ट ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी और पूरन पत्नी की तीमारदारी में लगे थे। ऐसे में पूरन ने अपने डाकघर खाते के कागजात पड़ोस में रहने वाले सुनील जोशी को दे दिए सुनील से ही पत्नी के इलाज के लिए खाते से पैसे भी निकलवाए।

इस बीच सुनील ने उसके खाते से 1.60 हजार निकाल लिए, लेकिन ये पैसा पूरन को नहीं मिला और न ही पता लगा कि पड़ोसी ने खाते से कितना पैसा निकाला है। जब पूरन ने पासबुक वापस देने को कहा तो सुनील टाल-मटोल करने लगा। जिसके बाद पूरन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार