हल्द्वानी: डीएम के जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा से जुड़ी 18 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने अधिकारियों को इन शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बुधवार को कैंप कार्यालय में डीएम गर्ब्याल ने दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर गंगापुर कबडवाल के प्रधान ने गांव में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा से जुड़ी 18 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने अधिकारियों को इन शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कैंप कार्यालय में डीएम गर्ब्याल ने दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर गंगापुर कबडवाल के प्रधान ने गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र, हेल्थ वेलनेस में खनन न्यास निधि से शौचालय निर्माण की मांग की। साथ ही गंगापुर कबडवाल, इंद्रपुर-गरवाल,किशनानवाड़, बच्चीनवाड़ व हरिपुर, भानदेव की क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत की मांग की। गांवों में आधार कार्ड शिविर लगाने का अनुरोध किया।
इस पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को शीघ्र आधार शिविर लगाने को कहा। शंकर चौक नया बाजार निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी भूमि पदमपुर सौडिया तहसील कालाढूंगी में है, भूमि का अमलदरामद आर-6 में हो गया है इससे खतौनी जारी की जाती है जो अब तक नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल खतौनी जारी करने के निर्देश दिए।
डी-क्लास खन्ना फार्म क्षेत्रवासियों को एक माह से पानी आपूर्ति नहीं आने की शिकायत की। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, रेखा कोहली, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, लोनिवि ईई अशोक कुमार, जलसंस्थान ईई एसके श्रीवास्तव, विद्युत ईई बीएस बिष्ट, डीएसओ मनोज बर्मन, डीडीओ रमा गोस्वामी आदि मौजूद थे।
