हल्द्वानी: बैंकों को नहीं मिलेगी भाई दूज की छुट्टी, अर्जी खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली त्योहार पर लंबी छुट्टी का लाभ बैंक कर्मी नहीं उठा पाएंगे। भाई दूज पर छुट्टी को लेकर उनकी अर्जी को नहीं माना गया है। इसलिए शनिवार को बैंक खुलेंगे, उसके बाद रविवार अवकाश के बाद सोमवार को बैंक में काम होगा। महत्वपूर्ण त्योहारों पर सरकार की ओर से लंबी छुट्टी घोषित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली त्योहार पर लंबी छुट्टी का लाभ बैंक कर्मी नहीं उठा पाएंगे। भाई दूज पर छुट्टी को लेकर उनकी अर्जी को नहीं माना गया है। इसलिए शनिवार को बैंक खुलेंगे, उसके बाद रविवार अवकाश के बाद सोमवार को बैंक में काम होगा।

महत्वपूर्ण त्योहारों पर सरकार की ओर से लंबी छुट्टी घोषित की जाती रही हैं। इस बार चुनाव का असर इन छुट्टियों पर पड़ा है। चार और पांच नवंबर के अवकाश घोषित पहले ही किया जा चुका था, शनिवार को भाई दूज पर भी अवकाश की मांग उठी थी। बुधवार को इस पर सरकार का प्रशासन के माध्यम से फैसला आना था।

इस दिन इंतजार करने के बाद जब फैसला नहीं आया तो शनिवार को बैंक खुलने की जानकारी कर्मचारियों को दे दी गई। एलडीएम बीएस चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम तक कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए शनिवार को बैंक खुलेंगे।

संबंधित समाचार