मुरादाबाद : पत्नी को बुलाने ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी को दीपावली पर उसके मायके से बुलाने जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी को दीपावली पर उसके मायके से बुलाने जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हादसे में जान गंवाने वाला 27 वर्षीय प्रेम सिंह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटे व दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रेम सिंह की पत्नी गीता अपने मायके में थी। बुधवार रात प्रेम सिंह गीता को दीपावली पर बुलाने के लिए उसके मायके मूंढापांडे के गांव मुकुटपुर अहरोला जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह की बाइक अभी कटघर क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। हादसे में युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

संबंधित समाचार